Tuesday, 14 June 2022

थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा मोबाइल लूटेरा गिरफ्तार।

मेरठ 13 जून (CY न्यूज) दिनांक 12.06.2022 को एक महिला द्वारा चोर-चोर करके शोर मचाने की आवाज पर बेगमपुल पर ड्यूटीरत थाना लालकुर्ती पुलिस के द्वारा भागते हुये व्यक्ति का पीछा किया, पी.एल शर्मा रोड पर समय करीब 21.05 पर भागते हुए चोर को पकड लिया। पकडे गये अभियुक्त का नाम अंकित यादव पुत्र राजकुमार यादव नि.134/4 अशोक पुरी पाल धर्मशाला के पास कंकरखेडा जनपद मेरठ है। जिसके कब्जे से महिला से लूटा हुआ फोन वीवो कम्पनी रंग आसमानी बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरूद्व थाना लालकुर्ती पर विधिक कार्यवाही की गयी है।  

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:

1.अंकित यादव पुत्र राजकुमार यादव नि.134/4 अशोक पुरी पाल धर्मशाला के पास थाना 

 कंकरखेडा जनपद मेरठ।

अभियुक्त का आपराधिक विवरण: 

मु.अ.सं 78/2022 धारा 392/411 भा.द.वि।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:

1.उ.नि मौ.आलम।

2.का.676 पोपिन कुमार।

3.का.1572 पवन कमार।

4.का.सह चा.2386 पवन सैनी।

5.का.1569 अमन चौधरी।

6.एच.जी 534 पवन कुमार।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...