Tuesday, 21 June 2022

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे युवाओं ने लगाया जाम, भारी पुलिस-फोर्स तैनात।

मेरठ 20 जून (CY न्यूज) केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को युवाओं ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे से आने-जाने वाले वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर भारी पुलिस-फोर्स और खुफिया तंत्र मौके पर पहुंचा और तुरंत ही रूट डायवर्जन कर हंगामा कर रहे युवाओं को तितर-बितर किया। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को युवाओं का दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम था लेकिन खुफिया तंत्र की सक्रियता के चलते परतापुर क्षेत्र में कहीं भी प्रदर्शनकारी एकत्र नहीं हो सके। हालांकि कड़े पहरे के बावजूद दोपहर में गाजियाबाद क्षेत्र के गांव सैदपुर, मुरादाबाद, चुड़ियाला, धनतला व डीलना निवासी तकरीबन 50-60 युवाओं ने गाजियाबाद के थाना भोजपुर की सीमा के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ना पड़ा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हंगामे की सूचना मिलते ही मेरठ व गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर हंगामा कर रहे युवाओं को खदेड़ा। बताया कि पुलिस के लाठियां बरसाते ही हंगामा कर रहे युवक खेतों की ओर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...