मेरठ 03 जून (CY न्यूज) रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित महिला थाना प्रभारी और महिला दारोगा के खिलाफ अब विभागीय जांच शुरू कर दी गई। जांच अधिकारी एस.पी यातायात को बनाया है। उन्होंने दोनों आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजे हैं। इसी के साथ मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा बढ़ाने के बाद विवेचना को सिविल लाइन से स्थानांतरण कर सी.ओ को भेज दिया है। साथ ही इसका सुपरविजन करने के लिए एस.पी सिटी को लगाया गया है। आठ मई की रात महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल और दारोगा रितू काजला के खिलाफ सिविल लाइन थाने में जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि छुर के रहने वाले सेना के जवान का दुष्कर्म के मुकदमे में नाम निकालने के लिए 50 हजार की रकम मांगी थी। जवान की पत्नी ने 40 हजार की रकम दारोगा रितू काजला और थाना प्रभारी मोनिका जिंदल को दे दी गई है। एस.पी देहात केशव कुमार ने बताया कि आडियो और वीडियो महिला थाना प्रभारी और दारोगा की रकम वसूली की पुष्टी हो गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment