मेरठ 28 जून (CY न्यूज) केंद्र और प्रदेश सरकार ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में किसानों के लिए कृषि उत्पादन पर दोगुना लाभकारी मूल्य और नौजवानों को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, किंतु दोनों मुद्दों पर सरकार फिसड्डी साबित हुई। बेरोजगारी और किसानों की बदहाली के चलते किसान जवान और दुकानदार सभी बेहाल और बदतर जिंदगी जी रहे हैं। आत्महत्या के लिए विवश हो रहे हैं। अभाव और तंगी में परिवार के लिए आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। उक्त बातें मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कही। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, राष्ट्रीय लोकदल देश में सामाजिक समता, ममता और खुशहाल भारत के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के ग्राम स्वराज्य के लिए किसान, मजदूर का राज्य आवश्यक मानता है जो आज कॉर्पोरेट के शिकंजे में है। चौधरी जयंत सिंह चौधरी साहब के सपनों को साकार करने और देश में समता, ममता और भाईचारा स्थापित करने के लिए संघर्षरत है। राष्ट्रीय लोकदल देश एवं प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चला रहा है। दिसंबर तक पांच लाख सदस्यता पूरा करने का लक्ष्य है। बताया, लोकदल केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को देश की सेना के साथ खिलवाड़ मानता है। इससे देश का नौजवान हताश और निराश है। सेना का मनोबल कमजोर हुआ है। रालोद मांग करता है, सरकार योजना को राष्ट्र हित में वापस ले। उत्तर प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के समय केंद्र और प्रदेश सरकार ने गन्ने का भुगतान 14 दिन में और छुट्टा जानवरों के समाधान के लिए प्रधानमंत्री ने 10 मार्च के बाद का वादा किया था, किंतु दोनों मुद्दे ठंडे बस्ते में है। प्रेस वार्ता में निजी सहायक प्रशांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष मतलूब गोड़ आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...

No comments:
Post a Comment