मेरठ 27 जून (CY न्यूज) रोहटा जनपद मेरठ के थाना रोहटा क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस की रात्रि गस्त व सतर्कता के चलते एक व्यापारी की बाइक चोरी होने से बच गयी। दरअसल कस्बा रोहटा का ही एक कपड़ा व्यापारी रविवार की रात अपने घर के बाहर ही बाइक खड़ी करके, अंदर घर मे किसी काम मे व्यस्त होकर बाइक को भूल गया। लेकिन रात्रि गश्त के दौरान चौकी रोहटा प्रभारी प्रदीप कुमार की नज़र बाहर खड़ी बाइक पर पड़ी तो उन्होंने अपनी सूझबूझ व सहयोगी की मदद से बाइक को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित चौकी पहुँचवाया। काम खत्म करने के बाद बाइक न मिलने पर परिजनों के होश उड़ गये। बाइक की तलाश में पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को घटना से अवगत कराया तो उन्होंने कब्जे में ली हुई बाइक कपड़ा व्यापारी को वापस लौटाई। बाइक मिलने पर परिजनों व अन्य स्थानीय व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार का धन्यवाद किया। आपको बता दे कि, चौकी रोहटा प्रभारी प्रदीप कुमार अपने मधुर व मिलनसार व्यवहार के कारण क्षेत्र में सबके हर दिल अजीज है। वही उनके इस कार्य की क्षेत्र में जमकर सरहाना हो रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...

No comments:
Post a Comment