Sunday, 12 June 2022

ट्रांसफार्मर से तेल और सामान चोरी करने वाले तीन अभियुक्त दबोचे।

मेरठ 11 जून (CY न्यूज) थाना मुण्डाली पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल व सामान चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना मुण्डाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आमिर पुत्र मौ.इशाक नि. कांच का पुल गली नं.10 थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, शाहनवाज पुत्र मौ.अलीशेर खान नि.रोहन्दा मीरपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर हाल पता आयशा कालोनी गली नं.18 थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ और हारून पुत्र फारूख नि.पीपलीखेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ट्रांसफार्मरों व बिजली के टावरों का सामान चोरी करते हैं। अभियुक्तों ने मुण्डाली के जंगल में सरकारी नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर का तेल चोरी किया था। करीब छह माह पूर्व गांव रछौती के जंगल से बिजली के टावर से प्लेट आदि चोरी की गयी थी। खरखौदा थाना क्षेत्र से टावर की प्लेटो व अन्य सामान चोरी करने का जुर्म इन अभियुक्तों ने स्वीकार किया है। थाना पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों को खरखौदा की तरफ से टाटा गाडी से मुण्डाली की तरफ आते समय अजराड़ा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 13 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, चोरी करने के उपकरण व लोहे की सात बिजली टावर की प्लेटें व तीन लोहे के नट बरामद हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...