मेरठ 24 जून (CY न्यूज) अग्निपथ योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पश्चिम उप्र में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसकर धरना दिया और अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 24 जून को भाकियू ने सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। शुक्रवार को पश्चिम उप्र के सभी जनपदों में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी कार्यकर्ताओं के धरने में शामिल हुए। उन्होंने भी अग्निपथ योजना का विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना के वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। युवाओं और देश के भविष्य के लिए सरकार को इस योजना को वापस लेना पड़ेगा। मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसकर धरना प्रदर्शन किया। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भाकियू कार्यकर्ता भीतर घुस गए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब सरकार सरकारी नौकरी वालों की पेंशन खत्म कर रही है तो सांसद और विधायकों की भी पेंशन समाप्त करनी चाहिए। आर्मी में सीधी भर्ती फिर से शुरू की जाए। इससे कम पर भाकियू कार्यकर्ता समझौता नहीं करेंगे। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...

No comments:
Post a Comment