Monday, 6 June 2022

विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत।

 

कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 06 जून (CY न्यूज) जनपद औरैया थाना दिबियापुर के कंचौसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जमौली गाँव में एक वृद्ध महिला अपने निर्माणाधीन घर की तराई कर रही थी। इस बीच वह बिजली के खुले तार की चपेट में आ गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे गम्भीर हालत में सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जमौली गांव निवासी मदन मोहन द्विवेदी होमगार्ड में नौकरी करते हैं। जो कानपुर बाबू पुरवा थाने में तैनात है। इस समय वह वहीं ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी अवन देवी (55 वर्ष) अपने गृह कार्य में व्यस्त थी। घर में कुछ निर्माण चल रहा था। जिस पर वह पानी से तराई कर रही थी। उसी समय कोई खुला बिजली का तार वृद्ध महिला को टच हो गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। घर में कोई नहीं था। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जब मिस्त्री काम करने आया, तो देखा वह बेहोश जमीन पर पड़ी थी। उसने चिल्लाकर मोहल्ले वालों को बुलाया। और आनन फानन में गाँव वाले एम्बुलेंस से सी.एच.सी दिबियापुर ले गये। जहाँ डॉक्टरों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मेवाराम ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...