मेरठ 17 जून (CY न्यूज) बेटियां फाउंडेशन ने शुक्रवार को सेक्टर 2 जाग्रति विहार में लोगों को कपड़े के थैले वितरित कर पन्नी के खिलाफ जागरूक किया। अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कहा कि पन्नी,प्लास्टिक कभी नष्ट नहीं होता यदि यह मिट्टी में दबा भी दिया जाए तो यह पानी में चला जाता है और छोटे-छोटे टुकड़ों में परिवर्तित हो जल प्रदूषण का कारण बनता है। पर्यावरण व स्वयं की रक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर कपड़े के थैले का प्रयोग करे। संस्था सचिव शिव कुमारी गुप्ता कई सालों से कपड़े के थैले बनाकर लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दे रही हैं। बेटिया फाउंडेशन ने मार्केट में सर्वे कर कई बाजारों को प्लास्टिक मुक्त बनाया। जहां अब कपड़े के थैले ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं। बिगड़ते पर्यावरण का कारण सिंगल यूज प्लास्टिक भी है। अपने शहर को स्वस्थ तभी बनाया जा सकता है जब हर व्यक्ति अपना योगदान दें और प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें। इस अभियान को सफल बनाने में संस्था टीम अमिता अरोड़ा, अर्चना गुप्ता, सुधा अरोड़ा, लक्ष्मी बिंदल, नीरा सक्सेना, विनीता तिवारी, कुसुम मित्तल, मीनू बाना, रेखा, शशि बाला, जूही गर्ग, शमा चौहान आदि सहयोग दे रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment