मेरठ 12 जून (CY न्यूज) आज के इस दौर में चिकित्सक प्रोफेशनल हो गए हैं। यह देखने में आया है कि अधिकांश अस्पतालों में काउंटर रुपये जमा करने के बाद ही मरीज का उपचार शुरू किया जाता है। समय पर रुपए जमा नही करने के कारण कई बीमार अपनी जान गवा देते हैं। वही इस दौर में बिन पैसा जमा कराएं अस्पताल में इलाज हो जाना एक अजीब सी बात लगती है। लेकिन ऐसा हुआ जिसके बाद घायल महिला के परिजनों ने मेरठ के पल्लवपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल के चिकित्सको को भगवान के रूप में माना है।जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के जिला हिंगोली थाना कलम नूरी क्षेत्र के गांव मसोड़ की रहने वाली 65 वर्षीय पदमीणा प्रभाकर सातव अपने गांव के कुछ लोगों के साथ कुछ दिन पहले चार धाम तीर्थ यात्रा करने के लिए निकली थी। 4 दिन पूर्व ऋषिकेश हरिद्वार से धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के बाद महिला अपने साथियों के साथ दिल्ली के लिए जा रही थी। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में सभी यात्री एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके उसी समय पदमीना प्रभाकर सातव जैसे ही सड़क किनारे आई उसी समय एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे पदमीना प्रभाकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेरठ के पल्लवपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में पहुंचाया। फ्यूचर प्लस अस्पताल के संचालक डा.जेवी चिकारा ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए तुरंत इलाज शुरू कर दिया उन्होंने इसके बारे में नहीं सोचा कि महिला के उपचार के बाद उनको अस्पताल का खर्च कैसे मिलेगा। घायल महिला के होश में आने के बाद डा.जे.वी चिकारा ने उसके परिजनों का पता जाना और फोन पर उन को सूचित किया। जिसके बाद महिला का पुत्र सचिन प्रभाकर सातव जो महाराष्ट्र पुलिस में है, महिला की बेटी प्रियंका मनोहर पावले व उनका दामाद मनोहर पावले जो महाराष्ट्र पुलिस में है। फ्यूचर प्लस अस्पताल पहुंचे उस समय तक महिला ठीक हो चुकी थी। घायल पदमीना प्रभाकर सातव ने अस्पताल के चिकित्सको द्वारा किए गए कार्य की जमकर प्रशंसा की । उन्होंने डा.जे.वी चिकारा, उनके पुत्र डा.धुव्र चिकारा को भगवान के रूप में माना। उन्होंने बताया कि जब से वह यहां आए हैं तब से ही वह देख रहे है अस्पताल का स्टाफने भी जमकर तारीफ़ की। ऐसा उन्होंने अब से पहले किसी भी अस्पताल में नहीं देखा। घायल महिला की छुट्टी कराने के बाद सभी लोग अस्पताल संचालक डा.जे.वी चिकारा, डा.ध्रुव चिकारा व अन्य स्टाफ को नमन करते हुए गए। उन्होंने कहा कि यह पल वे कभी नहीं भूल पाएंगे। घायल महिला के पुत्र सचिन प्रभाकर पुत्री प्रियंका मनोहर पावले का कहना था कि चार धाम के साथ अब उनके लिए पांचवा धाम फ्यूचर प्लस अस्पताल है। जहां उनकी माता को नया जीवन मिला है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment