Monday, 6 June 2022

केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री योगी का कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन।

औरैया/दिबियापुर (संवाददाता विपिन गुप्ता) 05 जून (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की और कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण ही प्रदेश में आज अमन-चैन है। लोग सुख समृद्धि खुशहाल जीवन जी रहे हैं। गुंडे माफियाओं चोर उचक्के नजर नहीं आ रहे हैं, जो यूपी में बदमाशी करता है तो सीधा कर दिया जाता है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता आशीष दुबे, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अवधेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष  चंद्रकांति मिश्रा, अनीता गौतम, रानी सभासद व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...