Tuesday, 14 June 2022

नूपुर शर्मा के खिलाफ मेरठ में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भड़के हिंदू संगठन।

मेरठ 13 जून (CY न्यूज) मेरठ निवासी एक युवक शाहिद खान ने इंटरनेट पर नूपुर शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की है। जिसके बाद हिंदू संगठन कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने शाहिद की फेसबुक आई.डी से पोस्ट लेकर मेरठ पुलिस व एस.एस.पी के ट्विटर पर शिकायत की है। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर चल रहे घमासान के बीच मेरठ निवासी शाहिद खान नाम के युवक ने अपनी फेसबुक आई.डी से नूपुर शर्मा की फोटो लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पोस्ट को देखते हुए उस पर दोनों समुदाय के लोग कमेंट करने लगे। जिस वजह से लोग आक्रोशित हो उठे। इसी बीच कुछ लोगों ने शाहिद को पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन शाहिद ने पोस्ट डिलीट नहीं की। इसके बाद उन्होंने पोस्ट का स्क्रीन शाट लेकर एस.एस.पी और मेरठ पुलिस के ट्विटर पर शिकायत की है। बता दें कि पूर्व में इंटरनेट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में मवाना थाने में मुकदमा हो चुका है, इसके बावजूद पोस्ट की गई। पूरे प्रकरण में एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी गई है। पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...