मेरठ 21 जून (CY न्यूज) दिल्ली- हरिद्वार रोड स्थित सी.ई.आर.टी एंड श्री राम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट प्रांगण में योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त कॉलेज के प्रबंधक और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कॉलेज के चेयरमैन डा.राजेंद्र यादव ने संदेश देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा है जिसको बनाये रखना व अपनाना सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक एवं उपयोगी है। योग जीवन के लिए उसी प्रकार उपयोगी है जिस प्रकार हवा और पानी। प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ शरीर के लिए योग अवश्य करना चाहिए तथा योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होने कहा कि यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है कि इस बार योग दिवस आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मैनेजिंग डायरेक्टर डा.कंगना यादव ने योग शिविर में अपने विचार रखते हुए कहा कि दीर्घायु तक आदर्श अनुशासित स्वस्थ सुसंस्कृत समृद्ध और संतुलित जीवन बनाने हेतु और जीवन के उद्देश्य को समझने शरीर को आत्मा से जोड़ने और आत्मा को परमात्मा से जोड़ने हेतु प्रतिदिन नियमित योग करने से यह सब संभव बनाया जा सकता है यह बताया गया कि अपने परिजनों परिचितों को योग के प्रति जागरूक करें योग ही प्राकृतिक संतुलन और सफल मानव जीवन का आधार है। प्रोफेसर राखी मेहरा ने योग को महत्व देते हुए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को योग के लिए प्रेरित किया साथ ही योग दिवस के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन डा.राजेंद्र यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर डा.कंगना यादव, डीन एकेडमिक डायरेक्टर डा.जितेंद्र राणा, एल.एल.बी प्रिंसिपल विद्यांजलि सिंह, बी.एम.एस प्रिंसिपल प्रो.डा.राखी मेहरा, पॉलिटेक्निक प्रिंसिपल देवेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment