मेरठ 22 जून (CY न्यूज) कोचिंग सेंटर के छात्रा के साथ एक युवक ने दोस्ती का प्रस्ताव रखा। छात्रा ने दोस्ती करने से मना किया तो मनचले ने पहले उसका मोबाइल तोड़ा उसके बाद मारपीट कर दी। आरोपी मनचला मौके से फरार हो गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए युवक को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। बहसूमा की एक छात्रा मवाना के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती है। पिछले काफी समय से एक मनचला छात्रा को परेशान कर रहा था और कोचिंग नहीं आने के लिए धमकी दे रहा था। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी थी। आरोप है कि सुबह छात्रा कोचिंग करने के लिए सेंटर पर पहुंची तो आरोपी मनचला भी पहुंच गया और छात्रा के साथ दोस्ती करने के लिए कहने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उक्त मनचले ने मारपीट शुरू कर दी और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। वारदात के बाद छात्रा को धमकी देता हुआ मनचला फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मामले की थाने पर नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने घटना की सी.सी.टी.वी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। इस संबध में एस.आई देवेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनचले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
No comments:
Post a Comment