मेरठ 14 जून (CY न्यूज) थाना खरखौदा पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पर रॉकी नामक युवक की हत्या का आरोप है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक का नाम गौरव उर्फ गब्बर पुत्र कलवा निवासी ग्राम फफूंडा थाना खरखौदा मेरठ है। पुलिस ने आरोपी गब्बर को गिरफ्तार कर उससे युवक को मारने के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने अभियुक्त गौरव उर्फ गब्बर से आलाकत्ल भी बरामद किया है। हत्यारोपी गब्बर ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी बहन के साथ मृतक रॉकी छेडछाड करता था। जिसके बारे में उसके घर वह अपनी माँ के साथ गया। रॉकी परिजनों से जब इस बारे में शिकायत की तो परिजन ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि रॉकी को इस बार माफ कर दो आगे से ऐसी गलती नहीं करेगा। जिसके बाद उसने रॉकी को हिदायत दी थी कि अगर उसने फिर से ऐसा किया तो वह जान से मार देगा। हत्यारोपी गब्बर ने बताया कि उसकी बहन जंगल में गोबर डालने गयी थी। जहां पर रॉकी ने उसकी बहन का हाथ पकड़ लिया। रॉकी की इस हरकत का विरोध गब्बर ने किया तो वह झगड पड़ा। इसके बाद दोनों गुत्थम गुत्था हो गए। आरोपी गब्बर ने मौका देखते ही चाकू निकालकर रॉकी के पेट में तीन चार वार कर दिए। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:
Post a Comment