मेरठ 14 जून (CY न्यूज) देश की पहली रीजनल रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आर.आर.टी.एस) के लिए अलग से टेलीकॉम स्पेक्ट्रम आवंटित किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एन.सी.आर.टी.सी) इसका उपयोग दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के टेलीकॉम नेटवर्क में करेगा। रैपिड रेल की गति 160 किमी प्रति घंटा रहने के चलते इसे बिना किसी बाधा वाले टेलीकॉम नेटवर्क की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में केंद्र सरकार उसे बी.एस.एन.एल या किसी प्राइवेट टेलीकाम कंपनी के टेलीकॉम नेटवर्क से नहीं जोड़ेगी बल्कि अलग से स्पेक्ट्रम आवंटित करेगी। मेट्रो सेवा और भारतीय रेल के लिए भी अलग से स्पेक्ट्रम आवंटित किया जाता है। इस कॉरिडोर के लिए 700 मेगाहर्ट्ज बैंड स्पेक्ट्रम आवंटित करने के लिए एन.सी.आर.टी.सी की ओर से टेलीकॉम रेगुलेरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राइ) से बातचीत और अन्य संबंधित प्रक्रिया जारी है। रैपिड रेल कॉरिडोर के टेलीकॉम नेटवर्क के लिए एन.सी.आर.टी.सी टावर लगाने और केबल बिछाने समेत अन्य काम करेगी। इस नेटवर्क का उपयोग प्रमुख रूप से रेल संचालन में जुटे स्टाफ जैसे-ड्राइवर, नियंत्रण कक्ष के कर्मचारी, अधिकारी करेंगे। इसके लिए टावर भी खुद के होंगे। इसके उपयोग से आवश्यक संदेशों का आदान-प्रदान अपेक्षाकृत काफी तेजी से और बिना बाधा के होगा। रेडियो तरंगों की श्रृंखला को स्पेक्ट्रम कहा जाता है। स्पेक्ट्रम के जरिये ही किसी संदेश को वायरलेस माध्यम तक पहुंचाया जाता है। चूंकि, फ्रीक्वेंसी में तरंगें बड़ी संख्या में और लहर के रूप में होती हैं, इसलिए इनका दोहराव होता रहता है। इसके चलते संदेश पहुंचने में बाधा आती है। इस तकनीकी पहलू को ध्यान में रखकर ही स्पेक्ट्रम को बैंड में बांटा जाता है। आवश्यकता को देखते हुए इसके बैंड का बंटवारा अलग-अलग रूप में किया जाता है। यथा-700 मेगाहर्ट्ज, 800 से 2300 मेगाहर्ट्ज आदि।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment