मेरठ 12 जून (CY न्यूड) यू.पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मेरठ के मीडिया सेंटर पर सक्षम हेल्थ केयर संस्था द्वारा ई-कार्ड योजना सदस्यता अभियान, निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मनजीत चौधरी, जूनियर सनी देओल से प्रसिद्ध राजीव सिंह, सक्षम हेल्थ केयर संस्था की अध्यक्ष डा.साक्षी सिंह, उपजा के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सक्षम हेल्थ केयर संस्था की अध्यक्ष डा.साक्षी सिंह में कहा की संस्था द्वारा ई-कार्ड की योजना चलाई गई है। इस कार्ड के लाभार्थी को 1 लाख तक का हॉस्पिटल बिल मुफ्त किया जाएगा। जिसमें आई.सी.यू, एन.आई.सी.यू, ओटी रूम, जनरल वार्ड, डी.सी चार्ज, नर्सिंग चार्ज आदि का शुल्क मुक्त किया जाएगा। इस सुविधा का लाभ उत्तर प्रदेश के चयनित व सूचीबद्ध अस्पतालों में किया जाएगा। किसी भी प्रकार की मदद या सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी के लिए सक्षम हेल्थ केयर संस्था के जिला कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान सभी पत्रकारों के निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप किया और सभी पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सक्षम हेल्थ केयर की अध्यक्ष साक्षी सिंह ने सम्मानित किया। सक्षम हेल्थ केयर संस्था से सचिव डा.शाहरुख, उपाध्यक्ष डा.नीतू सिंह, डा.गौरव सागर, चौधरी मनजीत सिंह, नेहा चौधरी, एनिमल केयर टीम, विवेक त्यागी, सुधीर सैनी, दीपक शर्मा, रोहित राजपूत रहे। उपजा मेरठ इकाई से प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जिला महामंत्री ललित ठाकुर, संगठन महामंत्री राजू शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी, जिला मंत्री विकास गुप्ता, जिला मंत्री जाकिर तुर्क, जिला मंत्री मोहम्मद ताज, जिला मंत्री नीरज तोमर, वरिष्ठ पत्रकार ताहिर अली सैफी, महानगर संयोजक अरुण सागर, सदर तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, परमीत सिंह, संतोष गोसाई, गौरव सैनी, अनिल कुमार आदि पत्रकार मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment