मेरठ 27 जून (CY न्यूज) मवाना खुर्द मेरठ रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व में 18 से 20 जून को गोवा में आयोजित (डिफेडो फेडरेशन ऑफ इंडिया) में रुद्रा के शारीरिक शिक्षा विभाग तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अब्दुल रहमान 52 किलो वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल व कुमारी खुशबू प्रथम वर्ष 48 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस उपलक्ष में महाविद्यालय की कार्यकारिणी निदेशिका डा.उर्मिला मोरल, वाइस प्रिंसिपल डा.पूनम नागर, रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सोनू यादव, चीफ प्रॉक्टर सुमित काकरान, शारीरिक शिक्षा विभाग के एच.ओ.डी राहुल पोसवाल, विजय राठी, मनीषा आदि ने पुनः विद्यार्थियों को कॉलेज में सम्मान देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment