पीड़िता पहुंची ए.डी.जी कानपुर जोन दिए कार्यवाही के आदेश।
औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 17 जून (CY न्यूज) किसी भी ससुर के लिए उसकी पुत्रवधु उसकी बेटी के समान होती है। लेकिन दिबियापूर थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर में नजारा ठीक इसका उल्टा है और शर्मशार देखने में नजर आया है। ग्राम मधवापुर निवासी रीना देवी पत्नी रामकुमार ने बताया है कि उसका पति दिल्ली में काम करता है और वह घर पर ग्रहणी की तरह कामकाज करती है। और इसी का फायदा उठाकर उसके ससुर छोटेलाल उर्फ सटकू ने उसके साथ अश्लील हरकते और नाजायज संबंध बनाने की कोशिश की। जिसकी शिकायत उसने चौकी इंचार्ज कंचौसी थाना दिबियापुर जनपद से की। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा उसे चौकी परिसर से भगा दिया गया। कई बार चौकी के चक्कर काटने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई। तो पीड़िता महिला ने न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। लेकिन आज तक उसके ससुर को गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे उसके ससुर के हौंसले बुलंद हैं और वह अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। और कभी भी घटना को अंजाम दे सकता है। अपने प्राणों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए पीड़िता महिला ने आज दिनांक 17 जून 2022 दिन शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन को एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें दोषी को पकड़ने व अपनी जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है।

No comments:
Post a Comment