Wednesday, 22 June 2022

योग मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य की कुंजी है- कुलपति डा.जी.के थपलियाल।

 

मेरठ 21 जून (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में विश्व योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। योग दिवस के कार्यक्रम को महर्षि अरबिन्दों सुभारती कॉलिज एण्ड हॉस्पिटल ऑफ नैचुरोपैथी एण्ड योगिक साइंसेज के द्वारा विश्वविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी, एन.सी.सी, एन.एस.एस तथा फिजिकल एजूकेशन डिपार्टमेन्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रातः सुबह 07 बजे जी.टी.बी प्रेक्षागृह में सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल ने विश्व योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल ने कहा कि योग हमारे जीवन का आधार है और योग से हमें शारीरिक व मानसिक संतुलन मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों द्वारा किये गये हजारों वर्ष के परिश्रम को भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मानव कल्याण की दिशा में योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाई है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय पूर्व से ही हेल्थ प्रमोटिंग के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और योग उसमे सबसे विशेष है। उन्होंने छात्र छात्राओं और विश्वविद्यालय के शिक्षकगणों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने कहा कि योग पूरे विश्व को स्वास्थ्य की अनमोल देन है एवं योग के माध्यम से मानसिक एकाग्रता आती है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय अपने छात्र छात्राओं को शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने के साथ स्वास्थ के प्रति सजग बनाकर योग के लाभ से जागरूक कर रहा है। महर्षि अरविंदो सुभारती कॉलिज एंड हॉस्पिटल ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज के प्राचार्य डा.अभय शंकरगौड़ा ने कहा कि योग से तनाव अनिंद्रा, दिल एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों को रोकथाम करके स्वस्थ जीवन जीने की कला आती है। उन्होंने कहा कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा आज के समय में सबसे ज्यादा विश्वसनीय एवं लाभकारी है, योग के माध्यम से बड़ी से बड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा सकता है तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में छात्रों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं भी है। उन्होंने बताया कि योगा कॉलिज में प्राकृतिक चिकित्सा व योग के सम्बन्ध में बीएनवाईएस कोर्स संचालित है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया जा रहा है। कार्यक्रम में योगा कॉलिज के योग विशेषज्ञों ने विभिन्न आसन कराएं। इसके साथ ही योग के महत्व पर वेबिनार का भी आयोजन किया गया। जिसमें डा.सिम्मी गुरवारा, डा.गुनेरी देवी ने योग की विशेषताओं पर प्रकाश डालकर सभी का ज्ञान वर्धन किया। योग दिवस के कार्यक्रम का संचालन डा.पूर्णिमा बंसल ने किया। इस अवसर पर डा.संदीप कुमार, डा.नीरज कर्ण सिंह, डा.अनोज राज, डा.नीतू पवार आदि सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...