मेरठ 20 जून (CY न्यूज) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा नए सत्र की मीटिंग शास्त्री नगर महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई के संचालन में हुई। वैश्य समाज जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस मीटिंग में गरीब बच्चों के लिए एक पुस्तकालय खोलने का प्रस्ताव रखा गया जिसमें महिलाएं अपने बच्चों की पुरानी या नई बुक्स डोनेट कर सकती हैं। जिससे वह बच्चे जो किताबें खरीदने में असमर्थ हैं वह शिक्षा का लाभ उठा सकें आगे बढ़ सके। साथ ही साथ इस प्रस्ताव पर भी विचार किया गया कि जिनके बच्चे स्कूलों से निकल कर उच्च शिक्षा के लिए जा चुके हैं उनके पास ड्रेस के जूते मौजे, ब्लेजर ड्रेस या अन्य स्कूल से संबंधित जो भी सामान है वह वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ की तरफ से बनाए हुए नेकी गृह में भी दान कर सकती हैं। वैश्य समाज ने अपने संगठन के प्रतिभाशाली बच्चों और महिलाओं को पुरस्कृत किया जिसमें पाहुनी, वैष्णवी, साक्षी, वृंदा, अक्षय, श्रेया, रूही, राशी, दक्ष, अव्यान्श, आदि बच्चो को पुरस्कृत किया गया। पुराने पदाधिकारियों के साथ कुछ नए पदाधिकारियों को भी मनोनयन पत्र दिया गया। इसमें अनीता गुप्ता को जिला महामंत्री गुंजन गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महानगर में अनु अग्रवाल को महानगर महामंत्री, पूजा गुप्ता को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ राधा सिंघल, नेहा गोयल, नीतू गुप्ता, मंजू सिंघल, इति गोयल, अनुअग्रवाल, मनीषा गोयल, रिशु अग्रवाल, सारिका बिश्नोई, पायल गुप्ता, हेमलता विश्नोई, करिश्मा, अनुपम अग्रवाल, पल्लवी गोयल, सोनल आदि उपस्थित रहीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment