Friday, 10 June 2022

सुभारती परिवार ने किया निर्जला एकादशी पर शरबत का वितरण।

मेरठ 10 जून (CY न्यूज) निर्जला एकादशी के अवसर पर सुभारती परिवार की ओर से स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर निःशुल्क शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा.कृष्णा मूर्ति ने किया। उन्होंने कहा कि सुभारती ग्रुप सदैव सेवा भाव से समाज हित में कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है। भीषण गर्मी में सभी को किसी ना किसी अवसर पर शीतल पेय का वितरण अवश्य करना चाहिएl उन्होंने सभी को निर्जला एकादशी की बधाई देते हुए शरबत का वितरण किया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग निदेशक डा.विवेक कुमार, पी.पी.डी विभाग के सहायक निदेशक ई.आकाश भटनागर, नासिर, रविन्द्र कुमार, प्रीति कश्यप, अमित, आमिर, आलोक, रोहित, अभिषेक, मनोज आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...