Saturday, 4 June 2022

टैक्सी चालक की पीटकर कर हत्या।

बीती रात साथियों ने दिया घटना को अन्जाम।

मेरठ 04 जून (CY न्यूज) थाना मवाना क्षेत्र के गांव ढिकोली में देर रात टैक्सी चालक की उसके साथियों ने पीटकर हत्या कर दी। सिर के पीछे चोट का गहरा जख्म था शनिवार सुबह उसका शव मिला। जिसके बाद हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। उधर, पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। मवाना के ढिकोली निवासी 40 वर्षीय सतेंद्र पुत्र जगदीश कार को टैक्सी चलाकर स्वजन की जीविका चलाता था। शुक्रवार देर रात वह घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया। स्वजन ने आरोप लगाया इस बीच गांव के दो लोग टिंकल व अमित आ गए और सतेंद्र से बात करने लगे। कुछ ही देर में विवाद हो गया और उन्होंने सतेंद्र के साथ मारपीट करते हुए सिर के पीछे नुकीले औजार से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सुबह सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने शव मर्चरी के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। मध्य रात सतेंद्र की हत्या हो गई लेकिन उस समय स्वजन ने कोई सूचना नहीं दी। रात भर सब के साथ रहे और पड़ोसियों को भी सूचना नहीं दी। जबकि सुबह 6 बजे 112 डायल पुलिस पर सूचना के बाद थाना पुलिस पहुंची। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी व तीन लड़कियां छोड़ गया है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...