हापुड़ 05 जून (CY न्यूज) रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर (हापुड़) में "विश्व पर्यावरण दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के बी.एस.सी कृषि विज्ञानं विभाग के विधार्थियो ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। पौधो की निराई गुड़ाई की तथा पौधो को पानी दिया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने की तथा उन्होंने एक पौधा लगाया। समारोह के मुख्य अतिथि आर.के.पी.जी कॉलेज शामली के कृषि विज्ञानं विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा.पी.के सिंह रहे। शामली कॉलेज की डा.रजनी रानी तथा जे.वी.सी कॉलेज बड़ौत के डा.रघुराज सिंह भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे और उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़-पौधो को पूजा योग्य माना गया है और हम सदैव से अपनी धरती माता को हरी भरी प्राकृतिक सुषमा से युक्त देखते रहे है अतः हमे ये सोचना पड़ेगा कि फिर से हम पर्यावरण संरक्षण करे, जल संचयन करे, जल का अत्यधिक दोहन न करे, अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाये और विभिन्न प्रकार के प्रदूषणो पर रोक लगायें। मुख्य अतिथि डा.पी.के सिंह ने कहा कि जब तक हम प्रकृति से छेड़छाड़ करते रहेंगे, उसे चैलेंज करते रहेंगे तब तक हम पर्यावरण को संरक्षित नहीं कर पायेंगे। कॉलेज के निदेशक डा.पवन तोमर ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाऐं दी और कहा कि आज की मुख्य थीम "*ओनली वन अर्थ" है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि विज्ञानं विभागाध्यक्ष डा.शुभम भाटी ने कहा की हमें संकल्प लेना होगा कि हम अपनी धरती माँ को, अपने पर्यावरण को स्वछ रखेंगे। इस अवसर पर बी.एस.सी कृषि विभाग अध्यापक एस.के गौतम, विकास मोहन बी.एस.सी कृषि विज्ञान के सभी विधार्थी उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment