औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 14 जून (CY न्यूज) सहार ब्लॉक के कस्बा कंचौसी में रेलवे लाइन से डेरा जोगी, बिहारीपुर से होता हुआ खारजा में गिरने वाला नाला आने वाली बरसात में एक नदी का रूप धारण कर सकता है। सपेरा समुदाय के प्रदेश अध्यक्ष सूरज नाथ सपेरा ने बताया है कि यह नाला कई वर्षो से साफ नही किया गया है। और जगह जगह मिट्टी का कटाव लोगों के घरों तक पहुंच गया है। जिस कारण लोगों को अपने घरों तक आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।मालूम हो कि इस डेरा जोगी बस्ती में सभी सपेरा समुदाय के लोग रहते है जो मेहनत मजदूरी करके परिवार की जीविका चलाते है। यदि वर्षा से पहले नाले की साफ सफाई नहीं की गई। तो यह नाला वर्षा में विकराल रूप धारण कर गरीब सपेरा समुदाय की बस्तियों को उजाड़ सकता है। इस संबंध में कई बार सिंचाई विभाग को लिखित जानकारी भी दी जा चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। जब कि योगी सरकार गरीबों को योजना के तहत आवास उपलब्ध करवा रही है। अब देखना यह है कि आने वाली बरसात में डेरा जोगी की यह बस्तियां सलामत रहेगी या बाढ़ का निवाला बन जाएंगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment