88 प्रतिशत अंक पाकर कंचौसी क्षेत्र का किया नाम रोशन।
औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 19 जून (CY न्यूज) कहावत है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसी कहावत का अनुसरण करते हुए कस्बा कंचौसी में स्थित मानस इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा अनुष्का गुप्ता ने 88 प्रतिशत अंक पाकर अपने परिजनों सहित कस्बे और विद्यालय का नाम रोशन किया है। मालूम हो कि अनुष्का के बाबा डा.रामचंद्र गुप्ता क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक है। तथा अनुष्का के पिता डा.धर्मेंद्र गुप्ता ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क चैनल के समाचार संपादक के पद पर कार्यरत हैं। अनुष्का ने बताया है कि मेरी इस सफलता का श्रेय मेरे बाबा, मां, पिता और गुरुजनों का बड़ा ही सहयोग रहा। भविष्य के बारे में अनुष्का ने बताया है कि वह ग्रेजुएशन पूर्ण करने के पश्चात सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करने के बाद देश की सेवा करना चाहती है। अनुष्का गुप्ता की इस सफलता पर मानस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उपेन्द्र चतुर्वेदी, उप प्रधानाचार्य श्याम नरायन तिवारी, विजय सिंह सैंगर, इंदुकांत दीक्षित, अभिनव कुमार, नागेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, प्रशांत दुबे, निशा अवस्थी, प्रवीण कुमार, हरिओम व कंचौसी नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता विनय प्रताप सिंह एडवोकेट, रामरतन इंटर कालेज के प्रबंधक अभय गुप्ता, प्रवक्ता संतोष नारायण तिवारी, कंचौसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचन्द्र पोरवाल, वरिष्ठ स्वयं सेवक रविकांत सिंह, सत्यनारायण दुबे, मझले पंडित, पूर्व प्रधान सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ अध्यापक सुधीर दुबे, कुमुद कांत दीक्षित, राजेश बाथम, राकेश बाथम, इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर शिवम यादव, तहसील अमीन चंद्रकांत शुक्ला, डा.सुभाष गुप्ता, चंदर सिंह, मीरा गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अभय प्रताप सिंह चौहान, ऋशु चौहान, कमल गुप्ता आदि लोगों ने बधाई दी।

No comments:
Post a Comment