मेरठ 16 जून (CY न्यूज) भाजपा नेत्री अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मेरठ में टीम अपर्णा यादव के सदस्यों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर उनको सुरक्षा की मांग की है। टीम अपर्णा यादव के सदस्य चौधरी विवेक बालियान ने बताया कि भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव को एक अंजान व्हाटसअप नम्बर से 72 घण्टे में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जो आज के हालातों को देखते हुए बेहद गम्भीर ओर चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जेहादी मानसिकता के लोग सड़कों पर अराजकता ओर पत्थरबाजी कर रहे हैं। नूपुर शर्मा के बयान के बाद विदेशों के आतंकी संगठन भी सक्रिय हो गए है। इससे किसी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए अपर्णा यादव की सुरक्षा तुरन्त बढाई जाए। इसी कड़ी में चौधरी विवेक बालियान के नेतृत्व में जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि अपर्णा यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाए। जिससे कि उन्हें किसी भी प्रकार की जान माल की हांनि ना पहुंचे। इस दौरान चौधरी नितिन बालियान, सुशील वर्मा, यशोदा यादव, पायल गर्ग, रामशरण सैनी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment