मेरठ 10 जून (CY न्यूज) मेरठ के मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में चिकित्सकों ने एक लड़की को ऑपरेशन से लिंग प्रत्यारोपण करते हुए लड़का बना दिया। लड़की में एक्स वाई क्रोमोसोम थे, जिस वजह से उसमें पुरुषों के लक्षण थे। उसकी सहमति से लिंग प्रत्यारोपण कर दिया गया। यह पश्चिम उप्र का पहला ऑपरेशन है। मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। प्लास्टिक सर्जन डा.भानु प्रताप सिंह एवं डा.कनिका सिंगला ने ऑपरेशन किया। बताया कि हार्मोनल असंतुलन की वजह से कई लड़कियों में लड़कों के लक्षण उभर आते हैं। जिस मरीज का ऑपरेशन किया गया, जिसमें पुरुषों के क्रोमोसोम थे। मरीज का परीक्षण किया गया। एंडाक्रायोनोलोजिस्ट, साइकेट्रिस्ट व अन्य डॉक्टरों की टीम बनाई गई। डा.सुधीर राठी, डा.धीरज राज समेत कई अन्य विशेषज्ञों का पैनल बना। इसके बाद मरीज के हाथ से मोटी खाल निकालकर आठ घंटे के ऑपरेशन के बाद पतली नसों को जोड़कर लिंग रोपण कर दिया गया। प्राचार्य डा.आर.सी गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक कई बड़े ऑपरेशन कर चुके हैं। सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक के चिकित्सकों की वजह से अब मरीजों को एम्स और पी.जी.आई नहीं जाना पड़ेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment