Saturday, 18 June 2022

फौजी ने बी.ए की छात्रा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म।

कप्तान के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा।

मेरठ 18 जून (CY न्यूज) श्रीनगर में तैनात सेना के एक जवान ने बी.ए की छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि उसने थाने में कई बार तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वो एस.एस.पी से मिली। एस.एस.पी ने थाना पुलिस को मामले की जांच के बाद रिपोर्ट कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। फौजी ने बीए की छात्रा से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर मेडिकल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसके बयान भी दर्ज कर लिए। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिये एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। उसने खुद को फलावदा निवासी बताया था। वह सेना में जवान है जिसकी तैनाती श्रीनगर में है। मई में वह छुट्टी पर आया था। फोन कर मिलने के लिए बुलाया। शादी का झांसा देकर मेडिकल क्षेत्र के एक होटल मेें उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। शादी से इनकार कर रहा है। वह 15 दिन से कार्रवाई के लिए भटक रही थी। मामला अधिकारियों तक पहुंंचा तो आरोपी फौजी के खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए। उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराये जाएंगे। साथ ही जवान पर कार्रवाई के लिए सेना के अफसरों से सम्पर्क किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...