मेरठ 20 जून (CY न्यूज) पहली पत्नी को तलाक दिए बिना युवक दूसरी शादी करने पहुंच गया। जानकारी मिलते ही पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। लड़की पक्ष ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर दूल्हा फरार हो गया। लिसाड़ी गेट की चमन कालोनी निवासी सायरा की शादी छह साल पहले कोतवाली के गुदड़ी बाजार निवासी फराज से हुई थी। विवाद के चलते विवाहिता दो साल से मायके में रह रही है। रविवार की रात युवक लिसाड़ी गांव में दूसरी शादी करने पहुंचा। जिसकी जानकारी पर सायरा अपने परिजनों संग पहुंच गई। हंगामे के दौरान लड़की पक्ष ने सायरा की पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। पुलिस को देख युवक फरार हो गया। पीड़िता ने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment