Monday, 6 June 2022

एन.टी.पी.सी ने पर्यावरण जागरूकता पद-यात्रा निकाली व किया पौधारोपण।


औरैया/दिबियापुर (संवाददाता विपिन गुप्ता) 05 जून (CY न्यूज) सर्व विदित है कि 5 जून का दिन सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है। दुनिया में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। इसी बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति पर खतरा बढ़ रहा है। जिसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई, ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम '' ओनली वन अर्थ" यानी केवल एक पृथ्वी है। इस थीम के आधार पर 'प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना' पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को  एन.टी.पी.सी औरैया में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रातः 8 बजे एन.टी.पी.सी टाउनशिप परिसर स्थित सी.आई.एस.एफ बैरक गेट के समीप अनिल कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (औरैया) एवं अन्य विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा विभिन्न फलदार पौधे लगाए गये। इससे पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (औरैया) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में निदेशक (प्रचालन) का सभी को संदेश पढ़कर सुनाया गया एवं पर्यावरण को संरक्षित एवं जैव विविधता को बनाए रखने के लिए सभी को परियोजना प्रमुख (औरैया) द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। अनिल कुमार सिंह, परियोजना प्रमुख (औरैया) द्वारा जोर दिया गया कि पर्यावरण को संरक्षित रखने एवं इसे और अधिक हरा-भरा बनाए रखने के लिए सभी के व्यक्तिगत एवं सामूहिक दोनों तरह के प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंनें जोर देते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व ग्लोबल वॉर्मिंग तथा पानी की समस्या से जूझ रहा है। अतः हम सभी को ज्यादा-से-ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए तथा पानी का इस्तेमाल भी संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को उपरोक्त समस्याओं का सामना न करना पड़े।  परियोजना प्रमुख द्वारा सहर्ष बताया कि वर्ष 2021-22 मे औरैया जीरो लिक्विड डिस्चार्ज स्टेशन बन गया है।  औरया स्टेशन ने प्रति व्यक्ति (प्रति व्यक्ति प्रति दिन) घरेलू पानी की खपत को कम करने के प्रयास किए  हैं और हमने इसे 2020-21 में 306 लीटर से 2021-22 में 210 लीटर तक कम करने का लक्ष्य हासिल किया है। इसके लिए उन्होने सभी को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु यह अनुरोध किया गया है कि कार्यालय एवं घर दोनों को ही स्वच्छ एवं आकर्षक बनाएँ। परियोजना प्रमुख द्वारा इस बात पर भी जोर दिया गया की हमें अपने घरों से उपजे अपशिष्ट को स्वयं ही सेगेरेगेट करके निस्तारण करना चाहिए, ताकि गंदगी एवं मच्छरों का साम्राज्य न फैले। सभी विभागीय प्रमुखों से अनुरोध किया गया कि पर्यावरण को संरक्षित रखने एवं हरा-भरा बनाने के लिए तथा अपने प्लांट एवं टाउनशिप को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए वह अपने विभागों में विचार विमर्श को सतत प्रोत्साहित करें एवं इस संबंध में विचार मंथन कर कार्ययोजना/सुझाव प्रस्तुत करें। इस उपलक्ष्य में पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों के लिए पर्यावरण स्लोगन संदेश एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता पद-यात्रा निकाली गयी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...