Monday, 6 June 2022

पर्यावरणीय त्योहार पर 7 पौधे रोपित कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।

इस वर्ष की थीम है केवल एक पृथ्वी (ओनली वन) पी।

औरैया/दिबियापुर (संवाददाता विपिन गुप्ता) 05 जून (CY न्यूज) राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त छात्रा नेहा कुशवाहा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 7 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्वजों की याद में पौधरोपण अभियान के तहत अब तक 2859 पौधे रोपित करने वाली नेशनल यूथ अवार्डी नेहा कुशवाहा ने अपने बेहतर भविष्य और खुशहाली जीवन जीने के लिए न्यूनतम एक पौधे को रोपित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। दिबियापुर के समीप गांव गढ़े के पुर्वा निवासी प्रताप सिंह ने अपने पिता स्व बलधारी सिंह की याद में अमरूद का एक पौधा रोपित किया जबकि अर्जुन सिंह ने अपने पिता स्व सुखनंदन लाल की याद में, अमित कुमार ने अपने पिता स्व.संतोष कुमार की याद में, फूलदेवी ने अपनी सास स्व.कटोरी देवी की याद में, प्रदीप कुमार सिंह राजपूत ने अपने पिता स्व.शोभारन सिंह की याद में अमरूद का एक एक पौधा रोपित किया वहीं ग्राम पंचायत उमरी के गाँव खजवैया में गिरेंद्र सिंह ने अपने पिता स्व.मनफूल की याद में जबक सर्वेस सिंह ने अपनी माता स्व.रेशमा देवी की याद में कदम्ब का एक एक पौधा रोपित किया। इस प्रकार कुल 7 पौधे रोपित कर लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...