मेरठ 05 जून (CY न्यूज) जिले के थाना दौराला के गाँव अझौता में रविवार सुबह एक मजदूर का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और घटना की जांच करने में जुट गई है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। अझौता गांव निवासी संजीव (45) पुत्र जगते मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। संजीव के तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह तीन बजे वह घर से चला गया था। छह बजे गांव निवासी किसान बब्बू पुत्र किरण पाल ने उन्हें जानकारी दी कि उसके नलकूप पर खड़े आम के पेड़ पर संजीव का शव लटका हुआ है। जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण नलकूप की ओर दौड़े। संजीव का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या की बात कह रही थी, जिसका परिजनों ने विरोध किया और हत्या का आरोप लगाया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
No comments:
Post a Comment