मेरठ 14 जुलाई (CY न्यूज) कलेक्ट्रेट स्थित एन.आई.सी सभागार में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वतंत्र दिवस के 75 वर्ष को मनाने हेतु आने वाली 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले तिरंगा सप्ताह को पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। मेरठ में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रत्येक प्रतिष्ठान पर मेरठ के प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराए उसके लिए सभी एन.जी.ओ व व्यापारिक संस्थाओं से निवेदन किया गया कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों में इसका प्रचार प्रसार करें। मेरठ होटेलिएर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन व मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि मेरठ के प्रत्येक होटल, रेस्टोरेंट व मंडप पर तिरंगा सप्ताह के दौरान बड़े से बड़ा खादी से बना तिरंगा झंडा लहराया जाएगा। संपूर्ण मेरठ के होटल, मंडप व रेस्टोरेंट स्वामियों से आग्रह किया जाएगा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों में लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे तथा साथ ही क्षमता अनुसार अधिक से अधिक तिरंगा झंडा वितरित कर आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को मनाएंगे। डा.वीरोत्तम तोमर ने सभी निजी अस्पतालों व निजी चिकित्सकों की क्लीनिक पर झंडा फहराने के लिए चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने की बात कही। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने मेरठ के विभिन्न बाजारों में झंडे फहराने तथा मुख्य बाजारों में तिरंगा लाइट लगे ऐसा प्रयास करने के लिए कहा। सरबजीत कपूर ने मेरठ के सभी एन.जी.ओ को एकत्रित कर तिरंगा सप्ताह मनाने के लिए प्रेरित करने साथ ही पी.एल शर्मा रोड पर तिरंगा लाइट की सजावट के लिए प्रयास करने की बात कही। इस मौके पर ए.डी.एम एफ, विपुल सिंघल, सरबजीत कपूर, डा.वीरोत्तम तोमर, अजय गुप्ता, एम.एस जैन, सिविल डिफेंस से संदीप, संजू मित्तल, सचिन जिंदल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment