CY न्यूज़

Friday, 22 July 2022

15 हजारी बदमाश को एस.ओ.जी ने मुठभेड़ के किया गिरफ्तार।

मेरठ 21 जुलाई (CY न्यूज) बुधवार की देर रात को एस.ओ.जी ने थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के 15 हजारी बदमाश शौकीन को बजौट रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी इमरान फरार हो गया। पकडे गये इनामी बदमाश के खिलाफ कई थानों में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था। सूचना पर एस.ओ.जी ने बाइक से भाग रहे दो बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। उनमें एक बदमाश ने बुधवार रात को पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग किए तो गोली इनामी बदमाश पैर में लग गई और वह घायल हो गया। इस दौरान दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पकड़े गए घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एस.पी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि बुधवार रात एस.ओ.जी को सूचना मिली कि बाइक पर दो संदिग्ध बजट रोड से लिसाड़ी गेट की तरफ से आ रहे हैं। एस.ओ.जी टीम ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। जैसे ही पुलिस ने पीछा करते हुए फायरिंग की, तो दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

No comments:

Post a Comment