CY न्यूज़

Friday, 22 July 2022

वर्षों से पड़ी जर्जर सड़क बने तीन सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं।

लेकिन अभी तक सड़क के दोनों तरफ नालियों निर्माण कार्य शुरू तक नहीं किया गया।

सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण कार्य न होने से भारी दिक्कतें।

अगर सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण कार्य न किया गया तो घरों के अंदर भरेगा बरसाती पानी।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 21 जुलाई (CY न्यूज) जनपद औरैया एवं जिला कानपुर देहात के सीमा पर स्थित कंचौसी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, उपडाकघर एवं रेलवे स्टेशन कंचौसी को जाने वाला मुख्य मार्ग का निर्माण उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार एवं लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सैंकड़ों शिकायतों के बाद जिला लोक निर्माण विभाग औरैया को निर्देश व आदेश जारी किया की बरसात से पहले ही सड़क का निर्माण कार्य कराकर रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को भेज आदेश जारी किया था। किंतु अभी केवल सड़क का ही निर्माण किया गया है। नालियां न बनने से आने वाली बरसात में लोगों के घरों में बरसात का गंदा पानी भरेगा। जिससे आम जन लोगों को काफी हद तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जब सड़क निर्माण कार्य का पूरा बजट 19 लाख 21 हजार रुपए का है। जिसमें 300 मीटर लंबाई, 3 मीटर चौड़ाई, 15 सेंटीमीटर मोटाई एवं सड़क के दोनों तरफ 70-70 सेंटीमीटर चौड़ी नाली निर्माण कार्य करने का बजट प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पास किया गया था। लेकिन अभी तक नालियां निर्माण नहीं कराई गई है। लोगों का कहना है कि इस जलभराव वाले रास्ते से होकर रेल यात्रा करने वाले यात्री, चिकित्सालय में आने-जाने वाले मरीज व उपडाकघर में जाने वाले खाताधारक आदि पुरुष-महिलाएं बरसात के गंदे पानी में घुसकर निकलते थे। जिससे सड़क निर्माण होने से काफी राहत मिली है। लेकिन नालियां भी निर्माण हो जाएं तो समस्या पूर्ण तरीके से दुरुस्त हो जाए। लोगों का यह भी कहना है कि वर्षों से पड़ी जर्जर सड़क के निर्माण कार्य को लगभग तीन सप्ताह हो चुके हैं। लेकिन अभी तक सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण कार्य शुरू भी नहीं कराया गया है। बरसात के मौसम में लोगों के घरों में बारिश का गंदा पानी घर के अंदर भरेगा। अगर जल्द सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण कार्य नहीं किया गया। तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि कांत सिंह राजावत, संघर्ष समिति अध्यक्ष ताराचंद पोरवाल, पूर्व प्रधान सुधीर पोरवाल, अधिवक्ता विनय प्रताप सिंह, आनंद पोरवाल, मोनू चौहान, देवेश पालीवाल, सतेंद्र पोरवाल, अंकित पोरवाल, शिवम पोरवाल, नवीन पोरवाल, अनूप पोरवाल हर्षित गुप्ता, अजय तोमर, अभय चौहान, ऋशु चौहान, भानू प्रताप सिंह, राधे पोरवाल, अजय पोरवाल, राजू पोरवाल, अशोक राठौर, सुभाष राठौर, रोहित गुप्ता, गोलू, अनमोल, विकास, पारस, विजय आदि लोगों की मांग है कि सड़क दोनों तरफ नालियों का निर्माण कार्य बरसात से पहले कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment