CY न्यूज़

Friday, 22 July 2022

श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी को मिला द लीजेंड ऑफ उत्तर प्रदेश अवार्ड उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदान किया अवार्ड।

डा.सुधीर गिरी चांसलर श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी को मिला द लीजेंड ऑफ उत्तर प्रदेश अवार्ड, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्मानित।

श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी की झोली में आया द लीजेंड ऑफ उत्तर प्रदेश अवार्ड, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदान किया अवार्ड।

शिक्षा के क्षेत्र में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी ने बढ़ाया एक और कदम हासिल किया द लीजेंड ऑफ उत्तर प्रदेश अवार्ड, उपमुख्yयमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदान किया अवार्ड।

लखनऊ 21 जुलाई (CY न्यूज) लखनऊ के पांच सितारा होटल में निजी टी.वी न्यूज़ 18 टीवी चैनल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। न्यूज़ 18  टी.वी चैनल का इस कार्यक्रम को करने का मकसद प्रदेश के कोने-कोने में विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान नई उपलब्धियां हासिल करने वाली 22 हस्तियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। बुलंद हौसलों से सफलता का शिखर छूने वाले तमाम दिग्गजों को जिन की उपलब्धियों से उत्तर प्रदेश की पहचान बनी है देश के कोने-कोने में अपनी-अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले तमाम दिग्गजों को आमन्त्रित किया गया था। अपने अनूठे और सफल आयोजनों के क्रम में न्यूज़ 18 टी.वी चैनल यूपी उत्तराखंड ने द लीजेंड ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में उन हस्तियों के नाम चिन्हित किए थे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में ना सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई वल्कि अपनी उपलब्धियों से समाज को नई दिशा भी दिखाई है। यूपी की तरक्की में तमाम महत्वपूर्ण योगदान इनका रहा है इस आयोजन का मकसद उत्तर प्रदेश के एजुकेशन सिस्टम हेल्थ केयर इन्फ्राट्रक्चर और बिजनेस से जुड़ी चुनौतियों, मौजूदा हालात इनके बदलाव और रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। अलग-अलग सेक्टर के एक्सपर्ट पैनल डिस्कशन में शामिल हुए। सभी ने अपने सुझाव और विचार व्यक्त किए। इसके साथ चर्चा के साक्षी बने उन दिग्गजों के सम्मान का आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शिल्पकार की सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश में तमाम उपलब्धियों को लिखा है जिन्होंने उत्तर प्रदेश के तमाम नए कीर्तिमान लिखे हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश की विकास की राह को आसान किया है उन तमाम दिग्गजों का सम्मान हुआ उनसे चर्चा हुई उनके विचार विमर्श सुने कि आखिरकार उत्तर प्रदेश के विकास में किस प्रकार भूमिका रही कोरोना के कार्यकाल में उनके सामने क्या-क्या चुनौतियां आई और किस तरह उन्होंने इनसे कैसे पार पाया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों और कीर्तिमान, कोविड काल में मेडिकल के हॉस्पिटल के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की एक छोटी सी वीडियो भी स्क्रीन पर तमाम दिग्गजों को प्रसारित कर दिखाई गई सभी ने यूनिवर्सिटी के इस कार्य की बढ़-चढ़कर प्रशंसा की। इस सराहनीय कार्य के लिऐ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डा.सुधीर गिरी को सम्मानित किया। डा.सुधीर गिरी ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपनी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज के समस्त स्टाफ को देते हुऐ उन्होंने कहा हमारे सभी स्टाफ मेंबर्स ने पूरी मेहनत, लगन ओर ईमानदारी से कार्य किया है जिसके फलस्वरूप  यूनिवर्सिटी आगे ग्रोथ कर रही है युनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन उनके अच्छे भविष्य की कामना करती है। एजुकेशन और मेडिकल पर आधारित एक कार्यक्रम सवरता आज, सुरक्षित कल के कार्यक्रम में डा.सुधीर गिरी को मंच पर आमंत्रित किया गया जब  डा.सुधीर गिरी से ग्रामीण क्षेत्र में यूनिवर्सिटी शुरू करने के पीछे का विजन और मिशन पूछा गया तो डा.सुधीर गिरी ने कहां हमारी यूनिवर्सिटी का क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है और हमारा विजन और मिशन गांव की तरफ शिक्षा को लेकर जाना ना कि गांव से शिक्षा को लाना, हमारा विजन ओर मिशन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। ग्रामीण क्षेत्र के सभी को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके। पिछले कॉविड काल में हमारे मेडिकल स्टाफ ने इलाज का कोई चार्ज नहीं लिया,  फ्री में ट्रीटमेंट किया। साथ में एक सवाल पर डा.सुधीर गिरी ने कहा की सरकार अच्छा कार्य कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हो रही यूनिवर्सिटी ओर मेडिकल कॉलेज के लिए अलग से ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम सुविधाओं के लिए बेहतर प्लानिंग बनाने की जरूरत है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में शिक्षक एवम डॉक्टर के रुकने की सारी मूलभूत सुविधाएं दे सकें ताकि शिक्षक और डॉक्टर यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में रहकर अच्छी शिक्षा और सुविधा चिकित्सा दे सकें। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment