अहमदाबाद (एजेंसी) 26 जुलाई (CY न्यूज) गुजरात में बोटाद जिले के बरवाला के रोजिड और अन्य गांवों में सोमवार को जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 24 पहुंच गई और 45 अन्य की हालत गंभीर है। इनको भावनगर के अस्पताल के अलावा बोटाद, धंधुका और अहमदाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोकड़ी गांव में देशी शराब पी गई थी। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने देररात देशी शराब बनाने वाले को केमिकल (मेथनॉल) की आपूर्ति करने वाले गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब बनाने वालों और बेचने वालों को भी गिरफ्तार किया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सरकार ने जांच के लिए डी.एस.पी की अध्यक्षता में एस.आई.टी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। मृतकों में रोजिंद के 5, चदरवा के 2, देवगना के 2, अनियाली के 2, आकरू के 3, उचड़ी के 2 और अन्य गांव के 2 लोग शामिल हैं। बताया गया है कि इन सभी ने चोकड़ी गांव में देशी शराब पी थी। इसके बाद इनके तबीयत बिगड़ी और एक के बाद एक हुई मौतों से कोहराम मच गया। बताया गया है कि क्षेत्र के लोगों ने कुछ दिन पहले शराबबंदी के लिए पंचायत को पत्र भी लिखा था। बोटाद के एस.पी और डी.एस.पी ने गांव पहुंचकर जायजा लिया है। ए.टी.एस ने जांच शुरू कर दी है। स्टेट मॉनिटरिंग सेल और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को भी रैकेट की जांच के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार से राज्य की देशी शराब की दुकानों पर छापेमारी के आदेश जारी किए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने रात को चोकड़ी गांव में नेताओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। बरवाला के कोंगी विधायक राजेश गोहिल ने भी चोकड़ी गांव का दौरा किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment