मुजफ्फरनगर 26 जुलाई (CY न्यूज) कावड़िये की हत्या कर भाग रहे हरियाणा व सिसौली के डाक कांवड़िये लाठी-डंडे व धारधार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हुई मारपीट में कई कांवडिये घायल हो गए। गाड़ियों में तोडफ़ोड़ कर शीशे तोड दिए और आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शान्त किया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परिक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली के दर्जनों युवक डी.सी.एम में सवार होकर हरिद्वार डाक कांवड लेने गए थे। मंगलवार सुबह को वह हरिद्वार से डाक कांवड लेकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग मंगलौर के पास पहुंचे तो हरियाणा के पानीपत के गांव चुलकाना के डी.सी.एम सवार डाक कावंड़ियों से ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने लाठी-डंडो व धारधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे कार्तिक पुत्र योगेंद्र निवासी सिसौली की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। आरोपित अपनी दो डी.सी.एम में सवार होकर वहां से भागने लगे। सिसौली के कांवड़ियों ने अपने वाहनों के द्वारा उनका पीछा करते हुए हाईवे पर स्थित बरला राजवाहे के उन्हें घेर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डन्डों व धारधार हथियारों से जमकर मारपीट हुई। गाड़ियों में हुई तोडफोड में पानीपत के कांवड़ियों की डी.सी.एम के शीशे टूट गए। इस दौरान डी.सी.एम में आग लगाने का प्रयास भी किया गया। दिन-निकलते ही कांवडयों में मारपीट की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हडकंप मच गया। आनन-फानन में सी.ओ सदर हेमंत कुमार, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कांवडयों को समझा-बुझाकर शान्त किया। मारपीट में घायल विक्रांत पुत्र राजेंद्र, शोकेंद्र पुत्र राजवीर, विक्की पुत्र मांगेराम, सन्नी पुत्र वीरपाल निवासी सिसौली आदि को पुलिस ने मेडिकल परिक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सचिन पुत्र महीपाल, पंकज पुत्र मैनपाल, सुंदर पुर रामभोज, टिंकू पुत्र रमेश, गोलू उर्फ राहुल पुत्र पहल सिंह, आकाश पुत्र बिजेंद्र निवासी गण गांव चुलकाना थाना संभालखा जिला पानीपत, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment