Saturday, 16 July 2022

हाजी याकूब और दोनों बेटों पर 25-25 हजार का इनाम।


मेरठ 16 जुलाई (CY न्यूज) बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। याकूब और उनके दोनों बेटों इमरान, फिरोज और एक नजदीकी मुजीब पुत्र मोहम्मद अली निवासी नरहेड़ा खरखौदा पर भी पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है। चार्जशीट कोर्ट जाने के साथ ही हाजी याकूब की गैंगस्टर की फाइल तैयार करते हुए गैंगस्टर लगाई जाएगी।हाजी याकूब कुरैशी के बेटे इमरान के खरखौदा अलीपुर स्थित मीट प्लांट पर 31 मार्च को पुलिस ने दबिश दी थी। मीट प्लांट में अवैध रूप से मीट पैकिंग पकड़ी थी। पुलिस की ओर से खरखौदा थाने में हाजी याकूब, उनकी पत्नी शमजिदा बेगम, बेटे इमरान व फिरोज को नामजद करते हुए 17 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई जबकि तीन ने सरेंडर कर दिया। शमजिदा बेगम जमानत पर हैं, लेकिन याकूब कुरैशी अपने दोनों बेटों इमरान व फिरोज के साथ फरार हैं। पुलिस ने याकूब के 100 करोड़ कीमत के मीट प्लांट और 25 करोड़ की कोठी को बुधवार को कुर्क कर लिया था। एस.एस.पी मेरठ की ओर से याकूब कुरैशी, दोनों बेटों इमरान व फिरोज पर अब 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज अवैध मीट पैकिंग के मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी कर चुकी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...