Saturday, 16 July 2022

बाइक फिसल जाने से हाथ से छूटी 3 माह की मासूम बच्ची की हुई मौत।


औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 16 जुलाई (CY न्यूज) जनपद औरैया थाना दिबियापुर क्षेत्र के अंतर्गत कंचौसी-दिबियापुर नहर कैनाल रोड का पूरा मामला बताया जा रहा है। आपको बताते चलें चमरौआ गांव निवासी मनोज कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष अपनी पत्नी को 3 माह की बच्ची के साथ बाइक पर बैठा कर जा रहे थे। तभी दिबियापुर के समीप पहुंचते ही बाइक फिसल गई जिससे गोल्डी पत्नी मनोज कुमार उम्र 22 वर्ष अपनी 3 माह की बच्ची को लिए बाइक पर बैठी हुई थी, तभी अचानक बाइक फिसल जाने से हुआ हादसा। जहां 3 माह की बच्ची मांडवी हाथ से छूट गई। वहीं परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्ची को किया मृतक घोषित। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक बच्ची को लेकर घर के लिए परिजन हुए रवाना।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...