Monday, 4 July 2022

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 74वें हफ्ते का हुआ आयोजन।

मेरठ 03 जुलाई (CY न्यूज) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 74वें हफ्ते का आयोजन संस्था के सम्मानित सदस्य विजय शर्मा के द्वारा आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अन्तर्गत विजय शर्मा ने जरुरतमंद परिवार को राशन उपलब्ध करा कर अन्न सेवा का कार्य किया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने आयोजन में सहयोग करने के लिए विजय शर्मा का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। इस अवसर पर संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि अन्न सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अन्न सेवा के माध्यम से प्रसाद के रूप में अन्न उपलब्ध कराना है, उन्होंने कहा कि इस अन्न सेवा संकल्प का दायरा निरन्तर बढ़ रहा है और सहयोगियों के साथ से भिन्न-भिन्न जगहों पर इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रशान्त कौशिक ने बताया कि 1 जनवरी 2021 को अन्न सेवा संकल्प का शुभारंभ किया गया था और ईश्वर की कृपा से तभी से इसका आयोजन प्रत्येक हफ्ते किया जा रहा है और आज का यह आयोजन लगातार 74वें हफ्ते का आयोजन रहा है। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने कहा कि इस आयोजन पर ईश्वर का आशीर्वाद हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रेरणादायक है, उन्होंने कहा कि अन्न सेवा के माध्यम से अन्न, प्रसाद वितरण करना एक सार्थक और प्रेरक प्रसंग है। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक, विजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...