CY न्यूज़

Tuesday, 19 July 2022

यूनिवर्सल प्ले स्कूल में हुआ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और डिजिटल टीचिंग एड वर्कशॉप का आयोजन।

मेरठ 19 जुलाई (CY न्यूज) यूनिवर्सल प्ले स्कूल में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और डिजिटल टीचिंग एड वर्कशॉप का आयोजन प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए साथ उन्होंने एटीकेट्स, क्लॉथिंग व सेल्फ डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान  देने के विषय में चर्चा की साथ-साथ ही उन्होंने बताया कि हमें अपनी पर्सनैलिटी के साथ बच्चों के पर्सनैलिटी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तथा उनको भी ग्रुमिंग क्लोथिंग व एटिकेट के विषय से अवगत कराना चाहिए। साथ ही डिजिटल टीचिंग ऐड्स की जानकारियां व विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए। जिससे हम बच्चों को आकर्षित व उनका ध्यान केंद्रित कर उनको अच्छे से समझा व पढ़ा सकते हैं तथा उनके भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।

No comments:

Post a Comment