CY न्यूज़

Wednesday, 20 July 2022

गुरु गोरक्षनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति द्वारा हुआ कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन।

मेरठ 20 जुलाई (CY न्यूज) गुरु गोरक्षनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन वंडर सिटी के पास शिव मंदिर पर हुआ। जिसमें हर प्रकार की रहने खाने की व्यवस्था भोलो के लिए की गई, साथ ही साथ निशुल्क दवा सेवा भी लगाई गई है। कांवड़ शिविर 20 से लेकर 25 तक चलेगा। संस्था द्वारा पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण शुरू किया गया। इस मौके पर सुशील वर्मा चंद्र प्रकाश शर्मा, तानिया वर्मा, योगिता, दिनेश छोकर, मुकेश चौधरी, डा.राम चौधरी, डा.सुनील कुमार, मयंक अरोड़ा, कृष्णा, डा.साक्षी सिंह, मनी सैनी, रामशरण सैनी, दीपक पाल, नेपाल जाटव, अमित, योगेंद्र भारद्वाज आदि मौजुद रहे।

No comments:

Post a Comment