Friday, 22 July 2022

नशे के सौदागर तस्लीम की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क।


मेरठ 21 जुलाई (CY न्यूज) नशे के सौदागर तस्लीम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार अभी भी जारी है। गुरुवार को एस.पी के नेतृत्व में टीम ने एक करोड़ की संपत्ति कुर्क की। इस दौरान कई थानों की पुलिस वर्दी मौजूद रही। बकायदा माइक से अनाउंस कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

पत्नी और एक बेटा है फरार:

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी निवासी तस्लीम नशे का बड़ा सौदागर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसको, उसके एक बेटे और दो दामाद को जेल भेज दिया है। पत्नी नसरीन और एक बेटा शादाब फरार है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मामले की विवेचना लालकुर्ती पुलिस कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को लालकुर्ती पुलिस ने रेलवे रोड स्थित मछेरान में तस्लीम की एक करोड़ की संपत्ति कुर्की। ए.एस.पी विवेक चंद्र ने बताया कि इससे पहले भी उसकी तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। उसके खिलाफ 53 मुकदमे दर्ज है। अन्य संपत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...