CY न्यूज़

Monday, 25 July 2022

भोलो के जयकारों से शिवमय हुआ मेरठ का राष्ट्रीय राजमार्ग



मेरठ 24 जुलाई (CY न्यूज) हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली-मेरठ हाईवे से होते हुए बड़ी संख्या में कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। सुबह और शाम कांवड़ियों की संख्या अधिक होती है। दोपहर में ज्यादातर कांवड़िए शिविरों में आराम कर रहे हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों से डाक कांवड़िए हरिद्वार की ओर रवाना हो रहे हैं। हरिद्वार की विशाल रंग बिरंगी झांकी वाली कांवड़ शहर से गुजर रही हैं। भगवान शिव शंकर और पार्वती की विशाल झांकी वाली कांवड़ काफी संख्या में आ रही हैं। कांवड़ मार्ग पर बोल बम बम-बम का जयघोष गूंज रहा है। पैदल और डाक कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए शहर के श्रद्धालु सड़कों पर उतर रहे हैं। पंचक खत्म होने के बाद हरिद्वार से भारी संख्या में शिवभक्त  कांवडियां पैदल हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, वेस्ट यूपी के जिलों के लिए  रवाना हो रहे हैं। पश्चिमी यूपी के जिलों के शिवभक्त कांवड़ियां बागपत जिले के परशुरामेश्वर महादेव, मेरठ के औघडनाथ मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करके अपने घरों की ओर रवाना होंगे। पिछले दो दिनों से हरियाणा के पानीपत, रोहतक, भिवानी, सिरसा, हांसी हिसार, जींद  महेंद्रगढ़, रेवाड़ी आदि जिलों से डाक कांवड़ियां वाहनों से हरिद्वार की ओर रवाना हो रहे हैं। आसपास के जिले से साइकिलों से शिव भक्त कांवड़ियां गंगा जल लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। विशाल कांवड़ पर डीजे पर भगवान शिवशंकर के भजन बज रहे हैं। हर तरफ माहौल शिवमय नजर आ रहा है।

No comments:

Post a Comment