मेरठ 24 जुलाई (CY न्यूज) शनिवार को मोदीपुरम बाईपास पर कावड़ खंडित होने पर जमकर बवाल हुआ था। इसी के चलते रविवार को पुलिस प्रशासन, समाज सेवकों की सूझबूझ से मामला शांत हुआ। जिलाधिकारी दीपक मीणा, एस.एस.पी रोहित सिंह सजवाण, एस.पी सिटी विनीत भटनागर, एस.पी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एस.पी क्राइम अनित कुमार, एम.एल.सी धर्मेंद्र भारद्वाज और समाज सेवक ट्रांसपोर्टर अमरजीत पिंकी चिन्योटी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। जिसके बाद राजस्थान भरतपुर की कावड़ रात 10:00 बजे सकुशल रवाना हुई।


No comments:
Post a Comment