Friday, 8 July 2022

बिजनौर में मंगेतर ने किया था स्टेनो का अपहरण।

मंदिर में कर रही थी जबरिया विवाह, गिरफ्तार।

बिजनौर 08 जुलाई (CY न्यूज) शादी से इंकार करने पर लड़की ने भाई और दोस्त के साथ मिलकर मंगेतर का अपहरण कर लिया। उन्होंने उसे गन प्वाइंट पर उठाया। मंगेतर जज का स्टेनो है। वह कोर्ट जा रहा था। उसके साथ बाइक पर कोर्ट का बाबू भी था। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस ने 4 घंटे में इसका खुलासा कर दिया। फिलहाल, लड़की सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एस.पी दिनेश सिंह ने कहा, "युवती ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची। अपहरण के बाद मंदिर में लेकर गए। जबरन शादी करने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।" अमरोहा के अंकुर सिविल जज जूनियर डिविजन चांदपुर के स्टेनो हैं। वे चांदपुर में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। अंकुर रोज की तरह गुरुवार को करीब 9:40 बजे कोर्ट के लिए घर से निकले थे। उनके साथ बाइक पर कोर्ट का बाबू प्रदीप भी था। दोनों चांदपुर तहसील की कोर्ट में तैनात हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। एस.पी ने बताया कि लड़की ने भाई और दोस्त के साथ मिलकर किया था अपहरण। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। एस.पी ने बताया कि लड़की ने भाई और दोस्त के साथ मिलकर किया था अपहरण। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। एस.पी ने पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम का गठन किया। पुलिस को सूचना मिली की अपहरणकर्ता नजीबाबाद में हैं। पुलिस ने नजीबाबाद घेराबंदी कर अपहरणकर्ताओं को 4 घंटे में गिरफ्तार किया। पकड़ गए अंकुल, सुमित और प्रियंका ने बताया कि हम लोगों ने मिलकर स्टेनो के अपहरण की साजिश रची थी। वे प्रियंका से उसकी शादी जबरन करवाना चाहते थे। इंगेजमेंट के बाद टूटी शादी स्टेनो अंकुर की शादी नूरपुर थाना क्षेत्र के मंडोरा गांव की रहने वाली प्रियंका के साथ तय हुई थी। दोनों की इंगेजमेंट भी हो गई थी। दोनों के बीच फोन से बात होने लगी। एक दिन फोन पर बात करते वक्त दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद अंकुर ने प्रियंका से शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात से प्रियंका नाराज हो गई।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...