Sunday, 17 July 2022

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे निःशुल्क तिरंगा वितरण कार्यक्रम में किये गए तिरंगे वितरण।

मेरठ 17 जुलाई (CY न्यूज) स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे निःशुल्क तिरंगा वितरण कार्यक्रम के तहत आज हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तिरंगा वितरण कार्यक्रम में लोगो को निशुल्क तिरंगे वितरित किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त जी.एस.टी मेरठ, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंजीत सिंह अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी मेरठ एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभारती संस्कृति विभाग के निदेशक डा.विवेक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुभारती संस्कृति विभाग एवं हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा पौधा भेंट कर संयुक्त रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त जी.एस.टी शैलेन्द्र ने सुभारती द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में वितरित किये जा रहे निशुल्क तिरंगा अभियान की सराहना की एवं कहा कि सभी संस्थानों को रुचि लेकर हर घर तिरंगा अभियान को वृहद रूप देना चाहिए ताकि लोगों में राष्ट्रीयता के भाव और अधिक बलवती हो। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री मंजीत सिंह जे कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोगो को अपने घर प्रतिष्ठान पर तिरंगा अवश्य फैराना चाहिए एवं साथ ध्वज संहिता का भी पूर्ण पालन किया जाना चाहिए। अंत मे कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को तिरंगे वितरित किये गए। अध्यक्षीय अभिभाषण सुभारती संस्कृति विभाग के निदेशक डा.विवेक संस्कृति ने प्रस्तुति किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संदीप चौधरी, हर्ष मालिक, सतेन्द्र कुमार आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...