मेरठ 04 जुलाई (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा खालसा हेल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दीपक मीणा, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के.थपलियाल, सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा.कृष्णा मूर्ति, संस्कृति विभाग के निदेशक डा.विवेक कुमार, खालसा हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष हरप्रीत मान ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया गया। सुभारती पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सुभारती विश्वविद्यालय का सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगा वितरण से लोगो में देशभक्ति की भावना जाग्रत होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घरों पर लगाए और राष्ट्रीयता को सशक्त करने में एक दूसरे का सहयोग करें। कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के थपलियाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में लोगो को राष्ट्र की भावना से प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान शान है और इसका सम्मान प्रमुखता से किया जाता है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से अपने विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उन्हें देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दे रहा है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संस्कृति विभाग के निदेशक डा.विवेक कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 21 हजार तिरंगे प्रथम चरण में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में वितरित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा वितरण वाहन द्वारा प्रत्येक घर में सम्मान के साथ तिरंगा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस तक हर घर में तिरंगा पहुंचाने के साथ लोगो में देशभक्ति के भाव को प्रोत्साहित करना है। सभी अतिथियों ने फाइन आर्ट कॉलिज की आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर फाइन आर्ट कॉलिज की वार्षिक पत्रिका आर्ट फ्रेगेन्स का विमोचन जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी एवं प्राचार्य पिंटू मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला पंचायत के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने दिया। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तिरंगे को सम्मान के साथ सभी लोग अपने घरों की छत पर स्थापित करे। इस अवसर पर प्रति कुलपति डा.अभय शंकरगौड़ा, डा.पिंटू मिश्रा, डा.मनोज कपिल, मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी, कुलदीप नारायण, गुरमीत सिंह सहानी, सरदार तेज सिंह, सुखदेव सिंह, हरेन्द्र प्रीत सिंह, महेश चौधरी, महान जैन आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...

No comments:
Post a Comment